इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आएंगे पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान, रोमांटिक कॉमेडी होगी फिल्म
04/07/2024 12:59 AM Total Views: 160015

उरी हमले के बाद पाकिस्तानी आर्टिस्ट पर भारत में काम करने को लेकर बैन लगा दिया गया था। इस बीच फैंस ने और किसी को तो नहीं लेकिन हार्टथ्रोब एक्टर फवाद खान को जरूर मिस किया। फवाद की बहुत अच्छी फीमेल फॉलोविंग है। अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। एक्टर 8 साल के लंबे इंतजार के बाद कमबैक के लिए तैयार हैं।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जबसे फवाद खान बॉलीवुड ‘फिल्म ए दिल है मुश्किल’ में नजर आए थे उनकी फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा बढ़ गई थी। इंडियन ऑडियंस खासतौर पर लड़कियां उनके लिए दीवानी सी हो गई थीं। फवाद इससे पहले सोनम कपूर के साथ फिल्म खूबसूरत और आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म कपूर एंड संस में भी नजर आ चुके थे लेकिन तब उन्हें उतना नोटिस नहीं किया गया। ए दिल है मुश्किल के बाद से तो ऑडियंस उनके लिए क्रेजी ही हो गई थी।
Read Also This:
अब फवाद खान की इंडियन ऑडियंस के लिए एक अच्छी खबर है। एक्टर का ये पहला इंटरनेशन हिंदी प्रोजेक्ट है। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार फवाद बहुत जल्द वाणी कपूर के अपोजिट नजर आ सकते हैं। इसका प्रोडक्शन भी शुरू होने वाला है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आएंगे पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान, रोमांटिक कॉमेडी होगी फिल्म
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129

