महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण, पीएम मोदी भी होंगे शामिल; कौन बनेगा सीएम?
30/11/2024 8:50 PM Total Views: 160044

राज्य ब्यूरो, मुंबई। महाराष्ट्र में नई सरकार के शपथग्रहण की तारीखों का आधिकारिक एलान कर दिया गया है। भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर को शाम पांच बजे दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा। इसमें स्वयं पीएम मोदी भी उपस्थित रहेंगे। हालांकि फिलहाल अभी मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर को शाम पांच बजे होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उपस्थित रहेंगे, लेकिन, अभी मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी दी है कि राज्य में महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर को शाम पांच बजे दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा। इसमें स्वयं पीएम मोदी भी उपस्थित रहेंगे। माना जा रहा है कि इससे पहले दो या तीन दिसंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा।
विधायकों को नहीं दी गई है फिलहाल सूचना
हालांकि, भाजपा के 132 नवनिर्वाचित विधायकों को अभी तक विधायक दल की बैठक में शामिल होने की सूचना नहीं प्राप्त हुई है। यहां तक की महायुति में शामिल तीनों दलों के बीच विभागों के बंटवारे पर भी कोई औपचारिक बातचीत नहीं हो सकी है।
गुरुवार रात दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस एवं राकांपा नेता अजीत पवार की करीब पौने दो घंटे चली बैठक में सरकार के स्वरूप पर प्रारंभिक चर्चा हुई थी। बैठक में एकनाथ शिंदे को बता दिया गया था कि मुख्यमंत्री भाजपा का होगा, लेकिन मुख्यमंत्री का नाम घोषित नहीं किया गया था।
विभागों के बंटवारे पर भी फंसा पेंच
तीनों नेताओं से सरकार गठन की बाकी बातें मुंबई में बैठक कर तय करने को कहा गया था। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार, भाजपा और शिवसेना में विभागों के बंटवारे को लेकर भी पेच फंसा हुआ है। एकनाथ शिंदे चाहते हैं कि जिस तरह पिछली सरकार में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास गृह मंत्रालय था, उसी प्रकार यदि वह उप मुख्यमंत्री बनते हैं तो उन्हें गृह मंत्रालय का प्रभार मिलना चाहिए।
Read Our Category News Story
अपने गांव गए एकनाथ शिंदे
शुक्रवार सुबह दिल्ली से मुंबई लौटने के बाद एकनाथ शिंदे सातारा स्थित अपने गांव चले गए। उनके मुंबई से दूर जाने को उनकी नाराजगी बताया जा रहा है, लेकिन, अब सूचना आ रही है कि वहां उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उन्हें तेज बुखार है। इसके अलावा वह अपने गांव में अपने कुल देवता की पूजा में भी शामिल होने गए हैं। उनकी पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं का भी कहना है कि शिंदे किसी नाराजगी के कारण नहीं, बल्कि स्वास्थ्य लाभ के इरादे से ही अपने गांव गए हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण, पीएम मोदी भी होंगे शामिल; कौन बनेगा सीएम?
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129

